लखनऊ,। केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की जानकारी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ शेयर की। इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने एक्स पर पोस्ट लिखा दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी पहले भी मांग करती रही है और अभी कुछ दिन पहले चौधरी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी। जयंत चौधरी से बातचीत पर उन्होंने कहा, इधर मेरी बातचीत नहीं हुई है, जो कुछ भी है सब छप रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बहुत बधाई और चैधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने सदैव की थी। जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
