Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव


यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसका एलान कर दिया गया है।सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया थाबुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे।कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी।सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us