Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मुख्य चुनाव आयुक्त ने की चुनावी तैयारियों की पड़ताल

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की चुनावी तैयारियों की पड़ताल


लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कहा कि हमने प्रलोभन मुक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बैठक की। मीडिया से मुखातिब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कपूर ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रदेश है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को बराबर काअवसर मिलेगा। 2024 में सभी को समान अवसर मिलेंगे। अफसरों और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश दिया है। चुनाव में धन और बाहुबल का प्रयोग नहीं होगा। सभी चुनाव खर्च चेक के माध्यम से होगा। प्रत्याशी को खर्च करने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा के अलावा 200 चेक की एक बुक दी जाएगी।मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कपूर ने कहा कि ईवीएम को लेकर राजनीतिक दलों में आशंका थी। सभी दलों ने ईवीएम का मूवमेंट सरकारी गाड़ी से ही कराने की मांग की है।मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार यूपी में 15.29 करोड़ मतदाता हैं। प्रदेश के कुछ बूथ महिलाओं और दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे। 85 वर्ष के लोगों को वोट डालने के लिए घर से लाने की सुविधा होगी। 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग अपने घर से वोट कर सकेंगे। कम मत प्रतिशत वाली जगहों पर जिला निर्वाचन अधिकारी खुद जाएंगे। मल्टी स्टोरी इमारतों में अलग से बूथ बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार के चुनाव में तकनीक का सर्वाधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार तीन एप लाए जा रहे हैं। एक एप के माध्यम से मतदाता चुनाव में होने वाले प्रलोभन, शराब और पैसों के वितरण के बारे में सीधे चुनाव आयोग से शिकायत कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन दूसरा एप्लिकेशन है जिससे वोटर अपनी जानकारी ले सकता है। नो योर कंडीडेट एप्लिकेशन के माध्यम से वोटर अपने कंडीडेट की सारी जानकारी ले सकेगा। उत्तरप्रदेश के 30 जिलों की सीमा नौ राज्यो से लगती हैं। सात जिलों की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से लगती है। यहां बॉर्डर पर सारी सुरक्षा एजेंसियां काम करेंगी। उन्होंने बताया कि आरबीआई से कहा गया है कि बैंको की कैश वैन शाम को 5 बजे के बाद नही चलेंगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की होगी। चुनाव आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभनमुक्त इलेक्शन कराना है। इसमें किसी लेबल पर लापरवाही और चूक नहो होने दी जा सकती है। लोकतंत्र में मतदान अधिकार है जिसे अवश्य करें ।

About United Times News

Check Also

मायावती ने आकाश आनंद के पिता को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया

🔊 पोस्ट को सुनें बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us