Breaking News
Home / मनोरंजन / लाइफस्टाइल / सुबह-सुबह नहीं होता पेट साफ तो जरुर खाएं ये 5 फल

सुबह-सुबह नहीं होता पेट साफ तो जरुर खाएं ये 5 फल


जब पेट में खाना जाता है तो यह पेट से होकर छोटी आंत में पहुंचता है। छोटी आंत भोजन को तोड़ती है। भोजन को तोड़ने के लिए पेट में से बहुत सारे एंजाइम और कैमिकल भी निकलते हैं। इन एंजाइम के जरिए ही भोजन में से जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं जिससे एनर्जी बनती है और शरीर में इस्तेमाल होती है। परंतु गलत खान-पान के कारण आंत में खाना ठीक तरह से नहीं पच पाता जिसके कारण पेट में गंदगी जमने लगती है। यदि यह गंदगी ज्यादा दिनों तक पेट में रहे तो कब्ज होने लगती है। कब्ज के कारण गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए कुछ फलों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे 5 फल बताते हैं जो पेट साफ करेंगे।
सेब
एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। सेब में पैक्टिन भी पाया जाता है। पैक्टिन बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिलवाता है। सेब का सेवन हमेशा छिलके के साथ ही करें।
नाशपाती
नाशपाती का सेवन करने से भी पेट साफ होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। नाशपाती में फाइबर, फ्रुक्टोज और सोरबिटोल जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज, पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
कीवी
कीवी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है यह कब्ज से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है। इसके अलावा कीवी में एक्टिनिडिन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। कीवी खाने से मल त्यागने की प्रक्रिया सही होती है और पेट साफ करने में मदद मिलती है।
पपीता
पपीता भी पेट के लिए वरदान माना जाता है। कब्ज होने पर पपीता का सेवन जरूर करें। इसमें पाया जाने वाला पपैन नाम का एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को मदद करता है। नियमित रुप से पपीते का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
संतरा
यदि आपको कब्ज की समस्या है तो संतरे को डाइट में शामिल करें। संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। संतरे में नारिनजेनिन पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है।

About United Times News

Check Also

क्या आप भी 30 पार कर चुकी हैं? जानें हड्डियों को मजबूत रखने के सीक्रेट्स

🔊 पोस्ट को सुनें 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us