Breaking News
Home / मनोरंजन / लाइफस्टाइल / घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग अगर होली से पहले घर से बाहर न की ये चीजें

घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग अगर होली से पहले घर से बाहर न की ये चीजें


रंगों का त्योहार होली इस बार 25 मार्च को है। 24 मार्च की मध्यरात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। वास्तु शास्त्र की मानें तो होली से पहले घर की सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। घर में सुख- समृद्धि बनी रहे, इसके लिए होली से पहले घर में रखी इन चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए।
बेकार जूते- चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे टूटे और बेकार जूते-चप्पलों को होलिका दहन से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। लंबे समय से रखे पुराने जूते- चप्पलों के चलते घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है और कई सारी आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
सूखा हुआ तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिवटी लाता है। लेकिन अगर ये सूख गया है तो इसे तुरंत हटा दें। होलिका दहन से पहले घर में नया तुलसी का पौधा ले आएं। इससे घर में खुशहाली होगी।
पुराने रंग और कपड़े
कई बार घर में पिछले साल के पुराने रंग पड़े होते हैं, जिससे लोग होली खेलने लगते हैं, पर ये सही नहीं है। वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो होली के रंग में जीवन में नई बहार आती है। इसलिए पुराने रंगों को होली से पहले घर से बाहर निकाल दें। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि होलिका दहन से पहले पुराने कपड़ों को दान कर देना बहुत शुभ होता है।
टूटे हुए शीशे या तस्वीर
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हुई कोई टूटा शीशा या तस्वीर हो तो उसे होली से पहले ही बाहर फेंक दें। इसके अलावा भगवान की कोई खंडित मूर्ति है तो उसपर जल प्रवाहित कर दें। होलिका दहन से पहले घर में रखे टूटे- फूटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को भी घर से बाहर निकाल दें। इन चीजों से घर में नेगेटिविटी आती है।

About United Times News

Check Also

क्या आप भी 30 पार कर चुकी हैं? जानें हड्डियों को मजबूत रखने के सीक्रेट्स

🔊 पोस्ट को सुनें 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us