Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच  मान

केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच  मान


नयी दिल्ली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और सोच को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है। श्री भगवंत मान ने एक्स पर आज कहा “अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इंकलाब जिंदाबाद।” दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा “देश को ईमानदार राजनीति देने वाले और हम सब के नेता अरविंद केजरीवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी भाजपा के खघ्लिाफ पूरे देश में प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेगी। आज सुबह 10 बजे भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय का घेराव होगा। लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं में आस्था रखने वाले भारत माता के सभी सच्चे सपूतों से निवेदन है कि वे इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा अवश्य बनें।” कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा “देश में पहली बार एक पद पर रहते मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा होती है। अब वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं। हमें उनके हिफाजत और सुरक्षा की चिंता है। उल्लेखनीय है कि ईडी कथित शराब घोटाले में श्री केजरीवाल को बुधवार रात गिरफ्तार किया है।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us