Breaking News
Home / स्वास्थ्य / सुबह घंटों बाथरुम में बैठने के बाद भी साफ नहीं होता पेट तो आजमाएं ये नुस्खे

सुबह घंटों बाथरुम में बैठने के बाद भी साफ नहीं होता पेट तो आजमाएं ये नुस्खे


गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सब का असर सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि पाचन क्रिया पर भी होता है। गलत खान-पान के कारण अक्सर कुछ लोगों को अपच, एसिडिटी और कब्ज का सामना करना पड़ता है। पेट संबंधी समस्याओं के चलते कुछ लोगों का सुबह उठकर पेट भी साफ नहीं हो पाता। सुबह घंटों तक बाथरुम में बैठने के बाद भी कब्ज रहती है ऐसे में वह परेशान हो जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही होता है और सुबह उठकर पेट साफ नहीं हो पाता तो आज आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते हैं जिन्हें आजमाकर आप समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
नींबू पानी
सुबह उठकर पेट साफ करने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू का रस निचौड़ लें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। इस पानी को सुबह खाली पेट धीरे-धीरे करके पिएं। नींबू पानी पीने से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
अंजीर
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का सेवन करके भी आप पेट को साफ कर सकते हैं। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। रातभर अंजीर को गर्म पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। अंजीर खाने से आपकी कब्ज दूर होगी और पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।
सेब का सिरका
यह भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। पेट साफ करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। यदि सुबह उठकर आपका पेट जल्दी साफ नहीं होता तो सेब का सिरका आपके काम आएगा। एक गिलास गुनगुना पानी लें फिर इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर इस पानी का सेवन करें। इस पानी को पीने के 5 मिनट बाद ही आपका पेट पूरी तरह से साफ होने लगेगा। सेब का सिरका पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा यह कब्ज में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
मुलेठी और गुड़
सुबह उठकर यदि आपका पेट साफ नहीं होता तो मुलेठी पाउडर आप गुड़ के साथ मिलाकर खा सकते हैं। एक गिलास गुनगुना पानी लें और फिर इसमें मुलेठी पाउडर और गुड़ मिलाकर पिएं। मुलेठी और गुड़ से बना पानी पीने से आंतों और पेट का मल आसानी से साफ हो सकता है। यदि आप रोज इस पानी का सेवन करते हैं तो इसके 5 मिनट बाद ही आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
सौंफ और जीरा पानी
पेट साफ करने के लिए सौंफ और जीरा भी लाभकारी साबित हो सकता है। इससे बना पानी पीने से आपका पेट साफ होने लगेगा। रात को एक गिलास पानी में सौंफ और जीरा भिगोकर रखें। फिर अगले दिन इस पानी को उबालकर और छानकर पिएं। सौंफ और जीरे से बना पानी पीने के कुछ देर बाद ही आपका पेट साफ होने लगेगा। गुनगुने पानी के साथ सौंफ और जीरा पाउडर भी मिलाकर आप पी सकते हैं।

About United Times News

Check Also

सर्दियों में ठंड से बचना है? खाली पेट खाएं सिर्फ 2 खजूर और देखें जादू!

🔊 पोस्ट को सुनें सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने और शरीर को गर्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us