Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘डबल द मनी’ में नजर आएंगी राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद

‘डबल द मनी’ में नजर आएंगी राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद


राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद ‘डबल द मनी’ शो में भाग लेते हुए दिखाई देंगी। दोनों के सामने पैसे को दोगुना करने की चुनौती होगी।न्यूट्रिशनिस्ट-शेफ राधिका हॉवर्थ और कहानीकार सीमा आनंद जल्द ही ‘डबल द मनी’ में नजर आने वाली हैं। इसका प्रसारण गुरुवार को चैनल 4 पर होगा। राधिका और सीमा दोनों ही ब्रिटिश भारतीय महिला है। मालूम हो कि इस शो में सभी प्रतियोगियों को चंद घंटों में अपने पैसे को दोगुना करना होता है। इस शो को सू पर्किन्स होस्ट कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 को मिला पहला कंटेस्टेंट! इस नाम पर लगी मुहर
रूढ़िवादिता को चुनौती देना सम्मान की बात
राधिका और सीमा ने शो में भाग लेने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मौका है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिलाओं को गर्व से प्रतिनिधित्व करने और रूढ़ियों को तोड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि शो के सेट पर हर दिन रोमांचक रहा। उन्होंने शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों के साथ ऐसा रिश्ता बनाया है, जो जिंदगी भर साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर रूढ़िवादिता को चुनौती देना सम्मान की बात है।
ऐसा कोई काम नहीं, जिसे आप कर नहीं सकते
राधिका और सीमा शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस शो में हमें इसलिए देखना चाहिए कि कैसे दो भारतीय महिलाओं ने व्यावसायिक चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि जहां चाह होती है, वहां राह होती है। दोनों चाहती हैं कि लोग इस बात पर भरोसा रखें कि उनकी उम्र या पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, लेकिन ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे वह नहीं कर सकते।

About United Times News

Check Also

प्यार और रोमांस का एहसास देता निक्की तंबोली का नया गीत ‘भीगने दे’

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us