Breaking News
Home / दिल्ली / दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर विकसित भारत’ का आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर विकसित भारत’ का आयोजन


दिल्ली विश्वविद्यालय और विकसित भारत एंबेसडर ने ‘रन फॉर विकसित भारत’ का आयोजन किया। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और अन्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर से विकसित भारत दौड़ को हरी झंडी दिखाई।साइना नेहवाल ने कहा, “विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहूंगी कि फिटनेस के लिए रोजाना दौड़ना चाहिए। लेकिन आज हम यहां एक अलग कारण से हैं कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, एक ऐसे देश का निर्माण करें जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो। हम वैसे भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी बेहतर काम करें।’प्रदेश कांग्रेस ने विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से को डीयू में रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के आयोजन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विरोध प्रकट किया है।देवेंद्र का आरोप है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में मोदी सरकार का विकसित भारत अभियान का प्रचार और छात्रों को शामिल कर दिल्ली में लोकसभा चुनावों में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपा चुनावी प्रचार का एजेंडा लागू कर रही है। दयाल सिंह कॉलेज ने भी मोदी की तस्वीर के साथ रन फाॅर विकसित भारत से संबंधित एक पोस्टर तैयार किया है। यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। दयाल सिंह कॉलेज की ओर से जारी किए गए पोस्टर की एक प्रति भी शिकायत के साथ दी गई।

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us