Breaking News
Home / मनोरंजन / लाइफस्टाइल / पेट की गर्मी दूर करेंगे ये फूड्स, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा

पेट की गर्मी दूर करेंगे ये फूड्स, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा


बढ़ती गर्मी के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। धूप और लू के कारण सिरदर्द, बुखार और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा सिर्फ बुखार ही नहीं बल्कि ज्यादा गर्मी के कारण पेट में गर्मी लगने की समस्या भी बढ़ जाती है। पेट में गर्मी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे लूज मोशन, बदहजमी और पेट फूलना। ऐसे में इस मौसम में पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे ही फूड्स बताते हैं।
दही
पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे सोडियम, पौटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-डी मौजूद होता है। दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है और पेट को भी ठंडक मिलती है। इसके अलावा दही पाचन को ठीक करने और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
सौंफ
पेट की गर्मी दूर करने सौंफ का सेवन आ कर सकते हैं। पानी में उबालकर या फिर ऐसे ही चबाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है ऐसे में यह पेट से जुड़ी समस्याएं कम करती है। सौंफ में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-डी भी पाया जाता है।
खीरा
गर्मी में खीरा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडा होने के साथ-साथ बॉडी को भी हाइड्रेट रखता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट को भी ठंडक मिलती है।
पुदीना
गर्मी में पुदीना का सेवन भी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। पुदीना की तासीर ठंडी होती है ऐसे में यह पेट की गर्मी दूर करने में मदद करता है। पुदीने से बना पानी पीकर आप समस्या से राहत पा सकते हैं। बदहजमी, गैस और पेट से जुड़ी समस्या कम होती है।
हर्बल टी
यह पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हर्बल टी ब्लोटिंग कम करती हैं और आप आरामदायक महसूस करते हैं।

About United Times News

Check Also

क्या आप भी 30 पार कर चुकी हैं? जानें हड्डियों को मजबूत रखने के सीक्रेट्स

🔊 पोस्ट को सुनें 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us