Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / ओडिशा में पीएम मोदी ने पद्मश्री विजेता के पैर छुए

ओडिशा में पीएम मोदी ने पद्मश्री विजेता के पैर छुए


भुवनेश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कंधमाल, बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी रैलियां की। कंधमाल में पीएम ने स्टेज पर पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के पैर छुए। पूर्णमासी एक कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पीएम ने कंधमाल में अपने संबोधन में कहा, इस चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। 4 जून को पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। मैं कांग्रेस को दो टूक कहूंगा कि वो इस भरोसे में न रहें कि भारत का मुसलमान इधर-उधर नहीं जाएगा। लोगों ने एनडीए को 400 के पार पहुंचाने का मन बना लिया है। पीएम ने कहा, कांग्रेस कहती है संभल के चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें बम संभालना भी नहीं आता। वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई उनसे खरीदना नहीं चाहता। लोग उनके सामान की क्वालिटी के बारे में जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था। एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरी ओर कांग्रेस है, जो बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है। मोदी ने बोलांगीर रैली में कहा, ओडिशा अमीर है, लेकिन यहां के ज्यादातर लोग गरीब हैं। बीजेपी ने गरीबी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। ओडिशा की अस्मिता खतरे में है। भाजपा इसकी रक्षा करेगी। भाजपा ने ओडिशा की एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया। पीएम मोदी ने कहा, नवीन बाबू इतने सालों से यहां के सीएम हैं, लेकिन फिर भी यहां की जनता उनसे दुखी हैं। वो (नवीन पटनायक) ओडिशा के जिलों और उनकी राजधानियों के नाम नहीं जानते। उन्हें लोगों के दर्द का क्या पता चलेगा। मोदी ने कहा, पिछले 6 साल से जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार की चाबी खो हुई है। राज्य सरकार ने बाद में कहा कि डुप्लिकेट चाबी मिल गई है। सवाल यह है कि यह डुप्लिकेट चाबी क्यों बनाई गई? चाबी खो जाना चिंता की बात है, लेकिन डुप्लिकेट चाबी इससे भी ज्यादा चिंता की बात है। पीएम मोदी ने कहा, आजकल शहजादे संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे हैं। जब मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने एक फैसला लिया तो शहजादे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर उस फैसले की धज्जियां उड़ा दीं। वो टुकड़े कागज के नहीं बल्कि संविधान के थे। पीएम ने कहा, आज ओडिशा की बेटियों सेना के तीनों अंगों की कमान संभालती है। ओडिशा की बेटी देश का गौरव है। वे देश की दिशा तय कर रही हैं। यह सब आपके वोट की ताकत से हो रहा है, मोदी तो सिर्फ एक माध्यम हैं। मोदी ने बरगढ़ में कहा, हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुछ दिन पहले अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश के कल्याण के लिए रामलला से आशीर्वाद मांगा। उनके दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने कहा कि हम राम मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण करेंगे। क्या ऐसे लोगों को भारतीय राजनीति में रहने का अधिकार है?

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us