Breaking News
Home / मनोरंजन / लाइफस्टाइल / इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां

इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां


एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर सौंदर्य के लिए किया जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी मददगार साबित होता है। ये कई खतरनाक बीमारियां मिटाने के साथ-साथ चेहरे पर निखार भी लाता है। इतने फायदे होने के बावजूद भी क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा हमारे लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी होता है। आप शायद हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये बात सच है। आज हम आपको इन्हीं कुछ होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं-
गर्भपात
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एलोवेरा जूस काफी नुकसानदायी होता है क्योकि इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। ये शरीर के अंदर अलग रिएक्शन कर जाता है स्तनपान कराने वाली महिला को भी एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए।
हार्ट प्रॉब्लम
जिन लोगो को ज्यादा हार्ट की प्रॉब्लम है उन्हें एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि इस से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है और हार्ट की बीमारिया हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
बॉडी रिएक्शन
ऐसा माना जाता है की एलोवेरा का सेवन किसी अन्य जूस के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये शरीर के अंदर बाकी की चीजों का असर नहीं होता।
डायरिया
माना जाता है कि गर्मियों में एलोवेरा पीने से इसके लैक्सेटिव एंथ्राक्विनोन तत्व पेट को नुकसान पहुंचाते है और गर्मी में इसका सेवन डायरिया जैसी समस्या पैदा कर देता है।
पेट की समस्या
एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद लेटेक्स की वजह से कई लोगों को इसका सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिससे उन्हें पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ महसूस होने के साथ पोटेशियम लेवल भी लो हो सकता है।
एलोवेरा से चेहरे को नुकसान
-चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव पिंपल्स होने पर एलोवेरा जेल का यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर खुजली की समस्या हो सकती है।
-ऑयली स्किन वालों के लिए भी है लोगों को भी कई बार एलोवेरा जेल लगाने से समस्या हो सकती है। ऐसे लोग अगर ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाए रखते हैं तो उनके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।
-त्वचा पर किसी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने पर भी आपको एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से परहेज करना चाहिए।

About United Times News

Check Also

क्या आप भी 30 पार कर चुकी हैं? जानें हड्डियों को मजबूत रखने के सीक्रेट्स

🔊 पोस्ट को सुनें 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us