Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / अश्विनी वैष्णव, कीर्ति वर्धन सिंह, भूपेंद्र यादव ने Modi 3.0 में संभाला कार्यभार

अश्विनी वैष्णव, कीर्ति वर्धन सिंह, भूपेंद्र यादव ने Modi 3.0 में संभाला कार्यभार


प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो चुका है। शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम को अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया। इस दौरान नई कैबिनेट में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने विश्वसनीय नेताओं पर फिर से भरोसा जताया और सरकार में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं किया। मोदी कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर और अश्विनी वैष्णव जैसे कई मंत्री है जिन पर फिर से भरोसा जताया गया है। हालांकि कुछ मंत्रालय ऐसे हैं जिनमें बदलाव किए गए हैं।
भूपेंद्र यादव को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भरोसा किया है। भूपेंद्र यादव को इस बार भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप गई है। मंगलवार 11 जून को उन्होंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। हम पर्यावरण और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है जिससे हमारी पृथ्वी को हरा भरा रखने में मदद मिलेगी। देश में ग्रीन इकोनॉमी को आगे बढ़ाने की दिशा में भी काम हो रहा है। बता दें कि कीर्ति वर्धन सिंह ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला है।
गिरिराज सिंह को किला कपड़ा मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने अपने ऑफिस में कार्यभार भी संभाल लिया है। उनके अलावा पबित्रा मार्गेरिटा को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में गिरिराज सिंह ने नई पारी की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने काह कि टेक्सटाइल ऐसा सेक्टर है जहां सर्वाधिक नौकरी है। दुनिया में हम निर्यात करने में भी अच्छा शेयर रखते है। आने वाले दिनों में देश की आकांक्षाओं के मुताबिक ही टेक्सटाइल को बढ़ावा मिलेगा।मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्रालय की जिम्मेदारी ली है। वहीं सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की है। कार्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका स्वागत किया। गोपी को पर्यटन मंत्रालय के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को नई दिल्ली दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us