Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / गालीबाज महिला सिपाही का रौब,वीडियो बना रहे युवक पर चलाई चप्पल, जमकर बकी गाली

गालीबाज महिला सिपाही का रौब,वीडियो बना रहे युवक पर चलाई चप्पल, जमकर बकी गाली


लखनऊ। लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक महिला युवक को चप्पल से मार रही है। महिला खुद को पुलिसकर्मी बता रही है। वीडियो में पीआरवी के सिपाही भी दिख रहे हैं। विवाद रास्ते को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। महिला सीपी दफ्तर में तैनात सिपाही बताई जा रही है। गुडंबा पुलिस का कहना है कि वीडियो में दो महिलाएं दिख रही हैं। इसमें एक महिला दूसरी को समझा रही है, लेकिन वह इतना गुस्से में है कि ताबड़तोड़ चप्पल चलाए जा रही है। किसी तरह साथ वाली महिला ने रोका, लेकिन वह बदतमीजी करती रही। हालांकि गुडंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About United Times News

Check Also

उत्पादक कृत्रिम बुद्धिमत्ता व साइबर सुरक्षा पर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। उत्तर प्रदेश को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रमुख केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us