Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला

यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया और राज्य में अपराध की घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी को उसके पूर्व प्रमुख की टिप्पणी की भी याद दिलाई जिन्होंने बलात्कार के मामलों में आरोपी लड़कों को फांसी नहीं देने की वकालत की थी। महिला सुरक्षा से निपटने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी जिसने एंटी-रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था।योगी ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है…ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है। योगी ने कहा कि जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया तो सबसे पहले इसका विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी थी। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं… वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कहती थी ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’।सपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं, समाजवादी पार्टी तो खुद ही है महिला सुरक्षा के लिए खतरा… सरकार सतर्क है, हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

About United Times News

Check Also

मायावती ने आकाश आनंद के पिता को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया

🔊 पोस्ट को सुनें बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us