Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / यूपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

यूपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


लखनऊ । राजधानी लखनऊ में योगी सरकार के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर 6 जिलों से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। कानून-व्यपवस्था बदहाल है। युवा, महिलाएं, किसान, व्यापारी सब इस सरकार से परेशान हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर, अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा , बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया , विधायक आराधना मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी किया। यूपी के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं के सम्मान से खिलावाड़ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हर रोज रेप की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में बैठे लोग सिर्फ राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। वो जनता के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। अविनाश पांडेय ने कहा कि यूपी में सौहार्द खत्म करने की कोशिश की जा रही है। अगर महिला अपराध में कमी नहीं आई तो प्रदेश के सभी मंडलों में प्रदर्शन करेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी लगातार सदन में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर महिलाओं के सम्मान की लड़ाई को बल दे रहे है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर प्रशासन अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस गरीबों और बेरोजगारों की पार्टी है। हम पिछले 8 साल से आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे हैं। धीरज गुर्जर ने कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक स्थल में भाजपा सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। 8 साल में किसी भी बड़े अपराधी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी।
बाराबंकी से कांग्रेस के सांसद तनुज पुनिया ने बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुलडोजर कभी भी न्याय का प्रतीक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानूनी तरीके से ही सजा मिलनी चाहिए। पुनिया ने कहा कि आज यूपी में अपराधियों के खिलाफ एक्शन जाति देखकर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात ही की प्रदेश के मुखिया लोगों को धर्म और जाति में बांटने की बात करते हैं।

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us