कोहरे का कहर से – रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ हादसे में तीन लोगों की हुई मौत और कई लोग घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में गिर गया।मृतकों में 65 वर्षीय ललई पुत्र बद्री,50 वर्षीय लल्लू पुत्र सत्यनारायण,35 वर्षीय रविंद्र पुत्र छेदीलाल शामिल हैं।अशोक बाजपेयी, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।कोहरे का कहर से – रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ हादसे में तीन लोगों की हुई मौत और कई लोग घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में गिर गया।मृतकों में 65 वर्षीय ललई पुत्र बद्री,50 वर्षीय लल्लू पुत्र सत्यनारायण,35 वर्षीय रविंद्र पुत्र छेदीलाल शामिल हैं।अशोक बाजपेयी, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
