Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / भारत के अनाधिकारिक दौरे पर किंग चार्ल्स

भारत के अनाधिकारिक दौरे पर किंग चार्ल्स


एक अधिकारी ने कहा कि किंग चार्ल्स जहां तीन दिनों के लिए ठहरे हैं, वह स्थान योग और ध्यान सत्र और अन्य उपचारों के लिए प्रसिद्ध है। वे बीच सप्ताह में ही वापस लौट जाएंगे।ब्रिटेन के किंग चार्ल्स इनदिनों भारत दौरे पर हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किंग चार्ल्स बंगलूरू की निजी यात्रा पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल छह मई को यूनाइटेड किंगडम के राजा के रूप में उनके राज्यभिषेक के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा हैं। उनके साथ क्वीन कैमिला भी हैं। एक अधिकारी ने कहा, किंग चार्ल्स जहां तीन दिनों के लिए ठहरे हैं, वह स्थान योग और ध्यान सत्र और अन्य उपचारों के लिए प्रसिद्ध है। वे बीच सप्ताह में ही वापस लौट जाएंगे। बता दें कि किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला व्हाइटफील्ड के पास एक स्वास्थ्य केंद्र में ठहरे हैं। अधिकारी ने आगे कहा, वे लंबी सैर ऑर्गैनिक फार्म पर जाकर आनंद ले रहे हैं। 30 एकड़ के इस स्वास्थ्य केंद्र में किंग चार्ल्स पहली बार नहीं आए हैं, उन्होंने इससे पहले 2019 में यहीं अपना 71वां जन्मदिन मनाया था।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us