झांकियों के साथ शोभायात्रा में पूरी नगरी राममय दिखी। इन्हें देखकर त्रेतायुग में राम राज्याभिषेक के जैसा अहसास होगा। अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा के अनूठे संगम के नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी।यूपी के अयोध्या में रामलला के नव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव बेहद खास होगा। बुधवार को यहां उत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। हर तरफ उल्लास छाया है। रामायण कालीन प्रसंगों की झांकिया लोगों का मन मोह रही हैं। शोभायात्रा में शामिल झांकियां नगर भ्रमण कर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। जगह-जगह श्रद्धालु झूम रहे हैं। पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। मन मोह लेने वाले दृश्यों की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिखाई पड़ रहा है। नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी बनेगी देश और दुनियाअयोध्यावासी रामलला के आगमन की खुशी से सराबोर है। 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनने से पहले ही सुबह नौ बजे यहां मेगा शो शुरू हो गया। इस दौरान अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम दिगा। इन नयनाभिराम दृश्यों का साक्षी देश और दुनिया बनेगी। इससे पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।यहां छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल दिखा। रामनगरी का माहौल राममय दिखा। दोपहर करीब 2.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। सीएम यहां भगवान राम समेत चारों भाइयों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे। झांकियों में दिखेगा त्रेतायुग जैसा माहौलराम राज्याभिषेक की झांकी साकेत महाविद्यालय से निकलनी है। परिसर में झांकी निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। कुल 49 मूर्तियां और 19 रथ तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को झांकी की तैयारियां परखी गईं। राम राज्याभिषेक के 48 घंटे पहले साकेत महाविद्यालय से जयश्रीराम के उद्घोष के साथ ट्रक पर निर्मित रथ पर सवार होकर झांकियां निकली, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।झांकी में सीताराम विवाह, धनुष यज्ञ, केवट संवाद, लंका से वापसी, राम दरबार, खरदूषण वध, किष्किंधा व अशोक वाटिका के दृश्य को दर्शाया गया था।दीपोत्सव से पहले रामनगरी विभिन्न रंगों में नजर आई। कोई अपने आराध्य के भजनों में झूमता दिखाई दिया, तो कोई अलग रंग में नजर आया। वहीं एक समर्थक सीएम योगी आदित्यनाथ के स्केच के साथ रामनगरी पहुंचा। बताते चलें सीएम दीपोत्सव में शामिल होने दोपहर 2.20 बजे पहुंचेंगे।रामनगरी में चंहुओर दीपोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। इस मौके पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। साथ ही देशभर से कलाकार भी पहुंचे हैं। वह अलग-अलग तरह से अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। अपने आराध्य को रिझाने रामनगरी पहुंची महिला कलाकारों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसी कड़ी में कुछ महिला कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया।
रूसी मेहमानों ने दीपोत्सव में लिया हिस्सा
रामनगरी अयोध्या में बुधवार की सुबह दीपोत्सव का आगाज हो गया। इस उत्सव शामिल होने के लिए रूस से भी विदेशी मेहमान पहुंचे। उन्होंने दीपोत्सव में भागीदारी की। रामायण कालीन प्रसंग की झांकियों को देखकर वह भाव विभोर हो गए। श्रीराम की भक्ति में लीन होकर नृत्य करने करने लगे। साथ ही जय श्री राम का उद्घोष करते रहे।
