Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / अखिलेश यादव बोले- प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया

अखिलेश यादव बोले- प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर संभल हिंसा को अंजाम दिया है। आखिर क्या कारण है कि वहां किसी भी नेता को जाने से रोका जा रहा है। सरकार क्या छिपाना चाहती है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया… किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है? पता नहीं वे 10 तारीख तक क्या-क्या छिपाएंगे और कितना दबाव बनाएंगे… उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।”स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाये जाने पर उन्होंने कहा, “बहुत दुखद है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। जहां भी इस तरह के आयोजन हो वहां सुरक्षा मिलनी चाहिए।”

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us