Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / डिप्टी सीएम बोले-वोटों की फसल काटने संभल जा रहे थे राहुल

डिप्टी सीएम बोले-वोटों की फसल काटने संभल जा रहे थे राहुल


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की तरक्की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पच नहीं रही है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चैन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चमका कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। जनता भी उनका असली आचरण जानती है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से अनुरोध है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें।डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश के आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश के अमन से कोई मतलब नहीं है सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी। यह किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी। आज इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। विदेशी निवेश आ रहा है। आमजन का भरोसा हमारी सरकार पर है।बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल जा रहे हैं लेकिन सभी नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है। संभल हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us