Breaking News
Home / दिल्ली / पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल

पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल


सामाजिक कार्यकर्ता, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और शहीद भगत सिंह सेवा दल (SBS) फाउंडेशन के संस्थापक, जितेंद्र सिंह शंटी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए।पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया। केजरीवाल ने कहा कि जितेंद्र को ‘एम्बुलेंस मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया है। कोविड काल के दौरान जब लोग अपने परिवार के सदस्यों के शव लेने में हिचकिचा रहे थे, तब उन्होंने शव स्वीकार किए और अंतिम संस्कार किया। वह भी कोविड का शिकार हो गए, यहां तक कि जब उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, ‘रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा जरूरत रहेगी।

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us