Breaking News
Home / अंबेडकरनगर / बैठक में दिखा चंपई सोरेन का जलवा

बैठक में दिखा चंपई सोरेन का जलवा


भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधायकों को संबोधित किया और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया। आप अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन खोज कर सकते हैं। चंपई सोरेन विधायकों को रणनीति समझाते नजर आए। बता दें कि चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट से इस बार भी बाजी मार ली।
भाजपा विधायक दल की बैठक में मजबूत विपक्ष बनने का विधायकों ने लिया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया संबोधित
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News : भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधायकों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि चुनाव में भले ही जनता ने हमें सरकार बनाने का अवसर नहीं दिया लेकिन मजबूत विपक्ष के लिए हमें जनादेश मिला है। इस दौरान चंपई सोरेन मजबूत नेता के तौर पर नजर आए।
चंपई सोरेन ने विधायकों से की क्लियर कट बात
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधायकों से क्लियर कट बात करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के दौर से बाहर निकलने का वक्त है। आपलोग अब तैयार हो जाइए। अब भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता सदन और सड़क दोनों जगह सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। हालांकि, सकारात्मक कार्य का समर्थन किया जाएगा।
जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआइ जांचः बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि परिणाम में कई विसंगतियां मिली हैं। लगातार एक क्रम से अभ्यर्थियों के पास होने के बाद परीक्षार्थियों के मन में सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की शंका और गहरी हो गई है।

About United Times News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us