उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है वहीँ बहराइच जनपद में सुहागरात मनाने के लिए कमरे में गए दूल्हा दुल्हन सुबह हो जाने के बाद भी बाहर नहीं निकले। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो चीख.पुकार मच गई। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप ;23द्ध पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परसराम के साथ 30 मई को हुई थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों ओर के परिजन एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहींए लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दंपती की मौत की खबर जो सुनता हैए वो दुख जताता है। लड़की के भाई दिनेश यादव जांच की मांग कर रहे हैं।
