Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा-मुख्यमंत्री ने दिखाई झंडी

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा-मुख्यमंत्री ने दिखाई झंडी


लख्नऊ । भारतीय सेनाओं के शौर्य पराक्रम व साहस के प्रतीक आपरेशन सिंदूर की अद्भुत सफलता को पूरे देश के जनल्जन को बताने के लिये भाततरय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत शौय तिरंगा यात्राओं को आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश में 13 मई से 23 मई तक ग्यारह दिवसीय भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी में आज प्रातः शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। जिसे योगी आदित्य नाथ ने हरी झंडी दिचाकर अपने आवास 5-कालीदास मार्ग से रवाना किया। मुख्यमंत्रंी आवास से 1090 चौराहे पर समाप्त होने वाली इस शौर्य यात्रा में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समाज के प्रबुद्धजनों के साथ प्रशासनिक अमला शामिल था। इस भारत तिरंगा र्शार्य यात्रा में हजारों की संख्या में निजी स्कूलों व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हाथों में जिरंगा लेकर पूरे जोशा के साथ भाग लिया। एक किलोमीटर लंबा तिरंगा शौर्य यात्रा का प्रमुख आकर्षण बना। भारत तिरंगा शौर्य यात्रा को हरी झंडी दिखाने के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आपरेशन सिंदमर की सफलता से पूरी दुनियां ने भारत की सेनाओं की ताकत का लोहा माना है। हमने दुनियां को यह संदेश भी दिया है कि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेगें नही। इस अवसर पर उप्र सरकार के अनेक मंत्री संगठन के पदाधिकारी आदि भी उपस्थित थें। भीषण गर्मी के चलते हजारो की संख्या में यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा के रास्ते में पानी आदि की कोई व्यवस्था न होने के कारण बच्चे परेशान दिखे। कई छात्र गश खाकर गिरे भी। जिनको रास्ते में ही धूप में बिठाया गया। साथ ही यात्रा की समाप्ति पर भी कोई इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया गया। कुल मिलाकर यदि किसी पार्टी या सरकाराी कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों को शामिल किया जाय तो उनके लिये पर्याप्त व्यवस्थाये प्रशासन द्वारा की जानी चाहिये।

About United Times News

Check Also

कर्नल पर बीनेपी मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर भड़कीं मायावती

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय सेना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us