खरगोन/धार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर धर्म के नाम पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देकर कांग्रेस और इंडी अलायंस को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को खरगोन और धार में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि मुझे 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता… पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले आजकल एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। पीएम मोदी ने कहा इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर राजनीति से साफ कर देना। ये बाबा साहब अंबेडकर को बड़ी श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है। मोदी ने कहा परिवारवादियों ने अपना महिमा मंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं। कांग्रेस का ये परिवार बाबा साहब अंबेडकर से घोर नफरत करता है। कांग्रेस ने अंबेडकर की राजनीति को खत्म करने की हर साजिश रची। पीएम मोदी ने कहा मैं आज दो टूक कह रहा हूं। ये कांग्रेस वाले और उनके सारे चट्टे-बट्टे जरा कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। ये हजारों वर्ष पुराने भारत को उसकी इस संतान की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा शहजादे तो ऐसी चीज लेकर आए हैं कि दुनिया में ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता। वो कहते हैं आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे। मैंने कांग्रेस का सबका एक्सरे करके रखा है। उनके दिमाग का एक्सरे किया है। मोदी ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें व्ठब् बना दिया। इसी मॉडल को वे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है। पीएम मोदी ने कहा ये लोग देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-इंडिया गठबंधन को आस्था और देशहित की परवाह है। कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा- हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है। कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एक जुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है।
