लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के गोसाईगंज बस स्टैंड पर स्थित जिला कैम्प कार्यलय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की पंचायत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गांव – गांव में जाकर किसान माताओं, बहनों व मजदूर भाईयों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।आयोजन में सभी ग्राम अध्यक्षो ने अपनी – अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। नये सदस्यों के चयन के साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। ब्लाक गोसाईगंज और मोहनलालगंज के गांवों की पंचायतो में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन में किसान मजदूर भारी संख्या में सदस्यता लें रहे हैं। नये सदस्यों मे धर्मेंद्र सिंह धोनी, लक्ष्मी गौतम, मनोज कुमार ,मनोहरलाल गौतम, रोशनी, कलावती, राम नारायण, कौशल, सुनील ,संदीप, संतोष कुमार ,त्रिलोकी ,लक्ष्मी गौतम ,सुदामा ,संतोष कुमार रावत आदि सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर महिला ग्राम अध्यक्ष आशा देवी पत्नी राम करन निवासी ग्राम मखदूम नगर, धिराजा पत्नी राम जियावन ,आशा पत्नी हरिचंद सरोज कुमारी पत्नी मैकूलाल, धनराजा पत्नी संतराम, चेतना पत्नी अमित शाह , जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ,महिला जिला उपाध्यक्ष जागेश्वरी प्रधानिन , जिला कमांडर राम आसरे गौतम , जिला उपाध्यक्ष कल्लू वर्मा, नगर अध्यक्ष ईशा मोहम्मद, महिला जिला संयोजक जगरानी गौतम, तहसील अध्यक्ष रामगोपाल रावत, तहसील प्रभारी घनश्याम रावत, ब्लाक अध्यक्ष रज्जन लाल रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष महेश कुमार रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष विजय कुमार गौतम , बुद्धू लाल रावत , दया राम रावत, महिला ब्लाक अध्यक्ष गोसाई गंज रेखा गौतम, महिला ब्लाक सचिव रानी देवी ,तहसील महामंत्री रामचंद्र गौतम, ब्लाक महामंत्री बिजय बहादुर रावत सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
