रोहिणी के बूथ पर पहुंचने के बाद शुरू विवाद गहराया, फायरिंग में 3 को लगी गोली; एक युवक की मौत, इंटरनेट बंद
सारण लोकसभा क्षेत्र के छपरा में चुनावी हिंसा में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से अगले दो घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
छपराः बिहार में चुनाव बाद हिंसा का इतिहास एक फिर से दोहराया गया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य जिस सारण लोकसभा सीट सीट से उम्मीदवार है, उस क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद कुछ ही घंटे बाद आपसी झड़प की घटना में तीन लोगों को गोली लग गई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।
रोहिणी आचार्य के बूथ पर पहुंचने के बाद हुआ था हंगामा
चुनाव बाद हिंसक झड़प की शुरुआत आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर पहुंचने के बाद हुई थी। रोहिणी आचार्य सोमवार शाम को छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के निकट स्थित बूथ संख्या 118 पर पहुंचीं थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहिणी आचार्य के बूथ पर पहुंचने के बाद हंगामा हो गया। बाद में रोहिणी आचार्य वहां से निकल गईं। लेकिन मंगलवार सुबह फिर से नए सिरे से विवाद बढ़ गया।
छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी, एक की मौत, 2 जख्मी पटना रेफर, 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
सारण एसपी ने बताया कि कल आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था, उसी प्रतिक्रिया में आज कुछ लोगों ने गोलीबारी की। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों को गोली लग गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि जिन लोगों ने घटना को भड़काई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट को भी बैन कर दिया गया है।