लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ को राज्य परिवहन निगम में मान्यता प्रदान कर दी गई है।संघ के प्रदेशअध्यक्ष डीके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक श्रम कल्याण अजीत सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ को सभी मान्यता प्राप्त संघों की भांति नियमानुसार सुविधा अनुमन्य होंगी। संघ को मान्यता मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों में खुशी है। कहते हैं कि अब हमारी जायज मांगो और समस्याओं को निगम प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।कर्मचारी और परिवहन निगम के हितो की रक्षा हो सकेगी।
