Breaking News
Home / नोएडा / नोएडा में 6 परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार,7 हजार करोड़ का बजट होगा पास

नोएडा में 6 परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार,7 हजार करोड़ का बजट होगा पास


नोएडा । आचार संहिता हटते ही नोएडा में विकास कार्यों में तेजी आ गई है। चुनाव के दौरान इन परियोजनाओं का कागजी काम पूरा किया गया। अब इनको जमीन पर उतारने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। हाल ही में प्राधिकरण सीईओ ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की थी। जिसमें करीब आधा दर्जन परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए गए थे। प्राधिकरण ने बताया कि जून के अंत तक उद्यान विभाग की ग्लास हाउस, क्लोक टावर, जापानी पगोडा, मंडपम वगैरह के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इन परियोजनाओं का डिजाइन तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। इसके अलावा सोरखा में पुष्करिणी तालाब का निर्माण करीब 13 करोड़ में किया जाएगा। इस बजट पर सीईओ की मुहर लगना बाकी है। जल्द ही फाइल प्रस्तुत की जाएगी। नोएडा के उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी एनआईटी को स्वीकृत कर लिया गया है। जल्द ही कंपनी का चयन किया जाएगा। वहीं दो अहम अंडर पास, जिसमें एक्सप्रेस-वे पर चौनेज 16.900 पर और 6.100 चौनेज पर दो अंडर पास का निर्माण होना है। इनका डिजाइन तैयार है। जल्द की निर्माण कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके लिए जून मध्य तक टेंडर जारी किए जाएंगे।
वहीं नाले के ऊपर कियोस्क बनाने का टेंडर जारी होने जा रहा है। इनका डिजाइन तैयार है। गोदावरी मार्केट, सेक्टर-110 एवं वीडीएस मार्केट का नवीनीकरण करीब सात करोड़ में किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। ये वित्तीय बजट 2024-25 का होगा। बोर्ड बैठक आगामी सप्ताह हो सकती है। इस बजट में सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस, हार्टीकल्चर, जमीन अधिग्रहण, न्यू नोएडा, जन स्वास्थ्य विभाग को शामिल किया गया है। बता दें, नोएडा के विकास के लिए हर साल वित्तीय बजट पास किया जाता है। विगत वर्ष 2023-24 में 6920 करोड़ का बजट पास किया गया था। 2022-23 में 4880.62 करोड़ का बजट था। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि इस बार सिविल यानी विकास कार्य पर करीब 1000 करोड़ , उद्यान पर 100 करोड़ , इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस पर 300 करोड़ जल पर 150 करोड़ रुपए का बजट तय किया जा रहा है। इसके अलावा लैंड बैंक के लिए 1500 करोड़ और डीएनजीआईआर के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
0000000

About United Times News

Check Also

कार ने स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर,फ्लाईओवर से 5 फीट उछलकर पिलर पर अटकी

🔊 पोस्ट को सुनें नोएडा । नोएडा सेक्टर-25 में एलिवेटेड ब्रिज पर एक स्कूटी सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us